फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Change to 72 hours Transformer

72 घंटे में बदलें ट्रांसफार्मर

Sat, 15 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 15 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Change to 72 hours Transformer
मंडलायुक्त की बैठक
विकास कार्यक्रमों में मंडल का डी ग्रेड मिलने पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने अधिकारियों को चेताया। कहा कि समय रहते वह स्थिति का सुधार करते हुए मंडल को ए या बी श्रेणी में लाएं। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने की शिकायतों पर कहा कि शासन के निर्देश के अनुरूप अगर खराब हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे में नहीं बदले गए तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में विकास कार्यक्रमों, कानून व्यवस्था तथा कर एवं करेतर व अन्य राजस्व देयों की वसूली की समीक्षा की। उन्होंने सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने और पुलों का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि विकास कार्यक्रमों को मानक एवं गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें। विकास कार्यक्रमों की प्रदेश स्तर पर हुई ग्रेडिंग में मंडल को डी श्रेणी में मिलने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेताया कि आगामी बैठक तक मंडल को ए या बी श्रेणी में लाने का प्रयास करें।
विज्ञापन


आजमगढ़, मऊ और बलिया जिला मुख्यालय को फोर लेन से जोडऩे का काम में सुस्ती मिलने पर नाराजगी जताई और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। पाया गया कि आजमगढ़ में कार्यदायी संस्था पैक्सफेड ने तीन तथा राजकीय निर्माण निगम ने 13 इकाईयों का काम बंद कर दिया गया है। सीएमओ से कहा कि इसका कारण और की गई कार्यवाही से अवगत कराएं। कुछ इकाईयों पर धीमे तथा खराब गुणवत्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य को पाक्षिक समीक्षा करने को कहा। कोर रोड नेटवर्क सुदृढ़ीकरण के राज्य मार्गों तथा प्रमुख जिला मार्गों की समीक्षा में मऊ की स्थिति खराब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोडऩे के कार्य में आजमगढ़ व मऊ के डी  श्रेणी में होने पर चिंता जताई। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकण योजना में ट्रांसफार्मर लगाने और कनेक्शन देने की प्रगति कम पाई गई। उन्होंने अधीक्षण अभियंताओं को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर कनेक्शन दें। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने का अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया। चेताया कि यदि शासन की ओर से निर्धारित 72 घंटे की अवधि में ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोलर फोटोवोल्टेइक इरीगेशन पंपों की स्थापना की समीक्षा में किसानों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में आजमगढ़ व बलिया सी श्रेणी मिलने पर नाराजगी जताई।


आजमगढ़ एवं बलिया के जिला कृषि अधिकारियों को एक माह के अंदर ए श्रेणी में लाने का निर्देश दिया। रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष के तहत मऊ में चार लंबित प्रकरणों निस्तारित करने का निर्देश दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा में डीआईजी धर्मवीर ने  तीनों जनपद के पुलिस अधीक्षकों को महिला उत्पीडऩ के मामलों में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर मऊ, आजमगढ़ और बलिया के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed