फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Change in Lohia shabby village wire

लोहिया गांव में बदलें जर्जर तार

Sun, 19 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 19 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Change in Lohia shabby village wire
नवागत मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में शनिवार को 2012-13, 2013-14 में चयनित लोहिया गांवों में सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सीडीओ ने लोहिया गांव में जर्जर तारों को बदलने का निर्देश दिया। साथ ही लाभार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति और पेंशन भेजने को कहा।
विज्ञापन


सीडीओ ने अधिशासी अभियंता बिजली ओपी राम को लोहिया गांवों में जर्जर बिजली तार बदलने और लटके तारों को दुरुस्त करने को कहा। जहां ट्रांसफार्मर और खंभे खराब हो उसे तत्काल बदला जाए। अधिशासी अभियंता जलनिगम को निर्देशित किया कि लोहिया ग्रामों में पेयजल की कहीं समस्या न हो। जहां कहीं भी खराब पड़े हैंडपंपाें को रिबोर और सही करने की जरूरत है उसे किया जाए, क्योंकि  गर्मी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


पानी की कहीं भी समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों की सफाई, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ अध्यापकों एवं बच्चों की उपस्थिति को सुनिश्चित कराएं। सीडीओ ने छात्रवृत्ति और सभी प्रकार की पेंशन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोहिया ग्रामों में स्वयं जाकर देख लें कि सभी लाभार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि जा रही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी लाभार्थी के खाते में धनराशि नहीं पहुंच सकी है तो उसके कारणों की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित के खाते में पेंशन अथवा छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी जाए। इस मौके पर परियोजना निदेशक एसके पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अमिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत ओपी राम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed