फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chandrasekhar culminated in power running trails

पगडंडियों से चल सत्ता के शिखर तक पहुंचे चंद्रशेखर

Fri, 17 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 17 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar culminated in power running trails
जिले में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा गया कि चंद्रशेखर पगडंडियों से चलकर सत्ता के शिखर तक का रास्ता तय किया।
विज्ञापन


सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हलवदार यादव की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि  चंद्रशेखर जी ने गांव की पगडंडियों से चलकर सत्ता के शिखर तक का रास्ता तय किया था। उनके मन में गरीबों, शोषितों और दबे-कुचले लोगों के प्रति गहरी संवेदना थी। उन्होंने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चंद्रशेखर की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर बधाई दी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि चंद्रशेखर जी सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। इस मौके पर शंकर यादव, हरिप्रसाद दूबे, लईक अहमद, इसरार अहमद, लालमुनि राजभर, हाजी मुबीन, राजेश गिरी, शोभनाथ यादव, डा. हरिराम यादव, अशोक यादव, दीपक राय, रामप्यारे, बर्मन मौजूद थे। चिल्ड्रेन कालेज और स्कूल में संस्थापक प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर संस्थापक प्राचार्य रीता राठौर, एसपी शुक्ल, एससी पटनायक, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव आदि ने इस महान विभूति के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य मधु पांडेय, प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव मौजूद थे। ठेकमा : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में गिड़उर गांव में सपा नेता धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। बलरामपुर : करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में विधान तिवारी की देखरेख में जयंती मनाई गई। कोल बाजबहादुर स्थित नवीन सरस्वती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ऊषा मिश्रा की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।

संकल्प दिवस के रूप में मनी चंद्रशेखर की जयंती ः जहानागंज। कस्बा के रामपुर स्थित श्रीचंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री, समाजवादी विचारक चंद्रशेखर सिंह की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। लोगों ने चंद्रशेखर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गायक विरेंद्र यादव ने अपने गीतों से चंद्रशेखर जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

शुरुआत विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह ने चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण  कर की। विक्रांत ने कहा कि चंद्रशेखर जी एक युग पुरुष थे। अध्यक्षता प्रियंबदा सिंह ने की। कहा कि हम सभी चंद्रशेखर जी की समाजवादी सोच और देशहित में समर्पण की भावना का संकल्प लें। यही उनकी प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर सभी ने मुख्यमंत्री और सपा मुखिया को बधाई दी।


माल्यार्पण करने वालों में ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रियंबदा सिंह, रानीपुर के प्रमुख गोमती यादव, पूर्व प्रमुख अरुण सिंह, अशोक पांडेय, रामसिंह, रघुपति सिंह, अरविंद, बल्लू सिंह, उदयशंकर, रामअवतार, मोहन दादा, छोटू पांडेय आदि रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed