{"_id":"616b24be23197b3a9c1d26af","slug":"celebration-of-vijayadashami-with-pomp-azamgarh-news-vns6175649148","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना विजयादशमी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना विजयादशमी का पर्व
विज्ञापन
विजयदशमी पर अहरौला के दशहरा मेला में निकाली गई श्रीराम, लक्ष्मण,सीता जी और हनुमान की झांकी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विजयदशमी पर शुक्रवार जगह-जगह मेले लगे। बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। वहीं पंडालों में स्थापित मां की मूर्तियों के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। श्रीराम की झांकियां निकाली गई।
ठेकमा बाजार में विजयादशमी मेला सकुशल संपन्न हो गया। श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता की सजीव अद्भुत छवि की प्रस्तुति रही, जिसे देखने के लोग उमड़ रहे थे। मेले में बच्चों ने कई प्रकार के झूलों का आनंद लिया। महाराजगंज के विजयदशमी का मेला में श्रीराम और रावण का युद्ध देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। रावण दहन के बाद लोगों ने मेले में मां के दर्शन के बाद अपने पसंद के सामानों की खरीदारी की। अहरौला में प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। श्रीराम ने रावण के पुतले का दहन किया। श्रीरामलीला कमेटी के उमाशंकर गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता,हरिप्रसाद भगत, पंकज सोनी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। फूलपुर श्रीरामलीला मैदान में मां सीता का हरण करने के बाद छिड़े संघर्ष में रावण वध हुआ। उसके बाद पुतला दहन किया गया। इसके बाद विजय यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रभु श्री राम के दर्शन को लोग सड़क के किनारे हाथ जोड़े खड़े रहे। कमेटी के अध्यक्ष प्रिंस कुमार पांडेय ने श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। मुबारकपुर नगर सहित आस-पास के ग्रामीणांचलों में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर क्षेत्र में 42 स्थानों पर स्थापित मां की मूर्तियों के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा।
मेले में मां के दर्शन को उमड़े भक्त
निजामाबाद। विजयदशमी के दूसरे दिन निजामाबाद कस्बे में मेले का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने मां दुर्गा के पंडाल में दर्शन करने पहुंचे। थाना मोड़, टाउन एरिया रोड, गुरुद्वारा रोड, नई सड़क, ग्रामीण बैंक चौक, सब्जी मंडी तिराहा सहित कई जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गईं थी।इस दौरान जगह-जगह भक्ति गीतों वातावरण भक्तिमय हो गया था। मेले में लोगों ने जलेबी, चाट-फुलकी का आनंद लिया।
विज्ञापन
विजयादशमी पर शस्त्रों का किया पूजन
मेंहनगर। कस्बा के स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को संघ स्थापना दिवस और विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा उक्त विद्यालय के सभागार में शस्त्र पूजन किया गया। जिला प्रचारक अवनीश ने हेडगेवार, गुरु जीगोलवलकर व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। विधि-विधान से शस्त्रों को पूजन किया। जिला प्रचारक ने कहा कि जीवन को सुचारु रूप से चलाने के लिए शास्त्र व शस्त्र दोनों की आवश्यकता होती है। शस्त्र के बिना शास्त्रों की रक्षा नहीं हो सकती। इस मौके पर अंकुर, स्वपन्नील, पन्नालाल, रणवीर सिंह पप्पू, सुनील कुमार सिंह, शिवप्रकाश सिंह, राजू सिंह, राकेश चतुर्वेदी, अरुण पांडेय, सत्यनारायण सेठ, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।