फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CCTV cameras at 32 locations in the city

शहर के 32 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 24 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अपराधियों पर नजर रखने के लिए जल्द ही शहर के 32 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही कैमरा लगवाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इन कैमरों को पुलिस लाइन परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन



एएसपी सतपाल अतिल ने बताया कि कैमरा लगाने के लिए 32 स्थानों का चयन किया गया है। इसमें शहर में प्रवेश करने वाले पांच प्रमुख मार्गों पर दस सीसीटीवी कैमरे, शेष कैमरे शहर के विभिन्न प्रमुख चिह्नित स्थानों पर लगाया जाएंगे। प्रमुख मार्ग पर कैमरा लगाने का उद्देश्य यह है कि इसके जरिए पता चल सकेगा कि कौन शहर में प्रवेश किया और बाहर निकला। क्योंकि ज्यादातर वाहन चालक शहर में हादसा या घटनाओं को अंजाम देकर भाग जाते हैं। उनके विषय मेें पुलिस को कोई जानकारी नहीं हो पाती। सीसीटीवी कैमरे शहर के कई चिह्नित स्थानों पर लगाया जाएगा। इन कैमरों की मदद से पुलिस शहर के गतिविधियों, मनचलों, लुटेरों और अराजकतत्वों पर नजर रखेगी। इन्हीं कैमरों की मदद से ट्रैफिक कंट्रोल भी किया जाएगा। सभी कैमरों का कनेक्शन पुलिस लाइन परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम से होगा। यहीं से सभी कैमरों को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed