{"_id":"69a5f00954ab95a88303749e","slug":"cbse-some-questions-in-class-10-hindi-exam-were-balanced-while-others-were-confusing-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-146377-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 10वीं हिंदी की परीक्षा में कुछ प्रश्न संतुलित रहे तो कई ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 10वीं हिंदी की परीक्षा में कुछ प्रश्न संतुलित रहे तो कई ने उलझाया
सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होने जा रहे बच्चों को चेक करते शिक्षक। संवाद
Link Copied
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं हिन्दी विषय की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा समाप्त होते ही केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों के चेहरों पर अलग-अलग भाव देखने को मिले। कुछ छात्र-छात्राएं संतुष्ट नजर आईं, तो कुछ के चेहरों पर मायूसी दिख रही थी। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था, हालांकि कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया। कई छात्रों ने समय प्रबंधन को चुनौतीपूर्ण बताया, जबकि अच्छी तैयारी वाले विद्यार्थियों को पेपर अपेक्षाकृत सरल लगा। सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल के प्रिंसिपल नीलेश श्रीवास्तव के अनुसार जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा आयोजित हुई। हिन्दी विषय में कुल 10,443 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 10,349 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 94 अनुपस्थित रहे। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक अपने बच्चों का इंतजार करते दिखाई दिए। परीक्षा के बाद कई अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।