{"_id":"5fee16648ebc3e3d5a44e870","slug":"cbse-board-s-practical-examinations-will-be-held-from-march-1-azamgarh-news-vns56658141","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार सीबीएसई के 30 फीसद बढ़ेंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार सीबीएसई के 30 फीसद बढ़ेंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 30 फीसद परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाएंगे। जिले से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए डाटा अपलोड कर दिए गए हैं। उधर, बृहस्पतिवार को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गई।
सीबीएसई की परीक्षा तिथि को लेकर बना असमंजस आखिरकार बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर नीलेश कुमार श्रीवास्वत ने बताया कि बोर्ड ने सत्र 2020-21 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर तिथि घोषित कर दी है। इस बार मार्च में न होकर बल्कि चार मई से आयोजित की जाएंगी। वहीं एक मार्च से कक्षा 10वीं व 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षा के दौरान कोविड-19 के नियमों का विशेष रूप से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 30 फीसद परीक्षा केंद्र बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। बताया कि गठित कमेटी द्वारा 30 फीसद विद्यालयों की सूची बोर्ड की वेबसाइट अपलोड कर दी गई है।