फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CBSE Board: 10612 candidates at 13 centers

सीबीएसई बोर्ड में बढ़े परीक्षार्थी, सेंटर भी बढ़ाये गये

Sun, 02 Feb 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board: 10612 candidates at 13 centers
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। 15 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार कुल 10612 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षा वैसे तो 15 फरवरी से शुरू हो रही है, लेकिन शुरूआत में वैकल्पिक विषयों की परीक्षा है, मुख्य परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त लगभग तीन दर्जन से अधिक विद्यालय जिले में संचालित है। इसमें दो सरकारी विद्यालय नवोदय व केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। जिले में सीबीएसई बोर्ड में कुल 10612 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 6,975 व इंटरमीडिएट में 3,637 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य निलेश श्रीवास्तव को कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2019 की बोर्ड परीक्षा में जिले में कुल 10,004 परीक्षार्थी थे तो इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए इस बार परीक्षा केंद्र भी बढ़ाए गए हैं। पिछली बार मात्र आठ परीक्षा केंद्र जिले में बने थे जो इस बार बढ़ा कर 13 कर दिये गये है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के परीक्षा कक्षों को वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे से लैस कराया गया है। इसके साथ ही नकल पर सख्ती को लेकर अन्य दिशा निर्देश भी केंद्र व्यवस्थापकों को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों को बनाया गया केंद्र
चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल बेलईसा, सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर, आनंद मेमोरियल एकेडमी बिलरियागंज, सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल, न्यू कैब्रिज सीनियर सेकेंड्री स्कूल फूलपुर, ईशान पब्लिक स्कूल रोहुवा मुस्तफाबाद, नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल लालगंज, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल कोटिला, सेंट जेवियर्स स्कूल गोपालपुर सम्मोपुर, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल अमनावें मार्टीनगंज, जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर व केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10.30 से शुरू होगा पेपर, 10.15 तक मिलेगी इंट्री
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की टाइमिंग 10.30 बजे से निर्धारित है। 10 बजे से परीक्षा भवन में परीक्षार्थियों को इंट्री मिलेगी। 10.15 तक परीक्षा कक्ष में नहीं पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश न देने का निर्देश बोर्ड ने जारी किया है।

नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर बोर्ड से मिले सभी निर्देशों का कड़ाई से परीक्षा के दौरान अनुपालन कराया जायेगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है। सभी कक्ष वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी से लैस रहेंगे। केंद्र प्रभारियों द्वारा आंतरिक उड़न दस्ते गठित किये जाएंगे। वहीं जिले स्तर पर भी उड़नदस्ते बनाये जा रहे है। जो परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करेंगे। - निलेश श्रीवास्तव, जिला कोआर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed