फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cattle smugglers fled leaving slaughtered cattle

Azamgarh News: कटा गोवंश छोड़ भागे पशु तस्कार

Sun, 23 Jul 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cattle smugglers fled leaving slaughtered cattle
अहरौला थाना के राजापुर माफी गांव में रविवार को दिन दहाड़े गोवंश काटते देख ग्रामीणों ने पशु तस्करों को दौड़ा लिया। काटने के औजार सहित कटे गोवंश को मौके पर छोड़ कर तस्कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने छापेमारी कर भागे हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। राजापुर माफी ग्रामसभा और माहुल कस्बे की सरहद मिली हुई है। उसी सरहद पर एक पोखरा है। पोखरे के भीटे पर पेड़ो के झुरमुट के बीच तीन पशु तस्कर गोवंश को काट कर उसके चमड़े को अलग कर रहे थे। इसी दौरानधान की रोपाई कर रही महिलाओं की नजर उन पर पड़ गई। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर पर ग्रामीण जुट गए और पशु तस्करों को दौड़ा लिया। जिस पर तीनों पशु तस्कर भाग गए। ग्राम प्रधान बृजेश यादव की अगुआई में ग्रामीणों ने माहुल चौकी के सिपाहियो पर पशु तस्करों से मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना एसपी अनुराग आर्य को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एएसपी ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित, सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला एसओ अहरौला सुनील कुमार दुबे दलबल के साथ पहुच गए। पुलिस बल ने माहुल कस्बे के कुरैशी मोहल्ले में छापेमारी कर दो पशु तस्करों जाकिर कुरैशी और आफताब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed