फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cattle fell due to rain, two cattle died

बारिश से गिरी पशुशाला, दो मवेशियों की मौत

Sat, 05 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cattle fell due to rain, two cattle died
अहरौला के बालेपट्टी में बारिश से गिरी कच्ची पशुशाला। - फोटो : AZAMGARH
थाना क्षेत्र के बालेपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति की पशुशाला बरसात के चलते गिर गई। हादसे में मलबे में दब कर दो मवेशियों की मौत हो गई तो दो अन्य घायल हो गए। बालेपट्टी गांव निवासी पशुपालक त्रिभुवन यादव पुत्र दीपचंद खपरैल के कच्चे मकान में पशुशाला बनाई थी जिसमें वे चार मवेशी बांध रखे थे। दो दिनों से हो रही बरसात के चलते शनिवार की भोर में त्रिभुवन की पशुशाला ढह गई। उसमें बंधे चारों मवेशी व रखे हुए भूसा, अनाज आदि मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटा कर जब तक मवेशियों को बाहर निकाला जाता तब तक दो भैंस की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और दो अन्य भैंस घायल हो गई थी। इसके अलावा भूंसा, अनाज, चारा काटने की मशीन, ठेला व साइकिल आदि भी दब कर नष्ट हो गया था। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उसका 1.20 लाख का नुकसान हुआ है। पशु चिकित्सालय अहरौला के चिकित्साधिकारी राकेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम और घायल पशुओं का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed