फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cases have been filed against 15 BLOs for negligence in election duties

Azamgarh News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 15 बीएलओ पर मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cases have been filed against 15 BLOs for negligence in election duties
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 चल रहा है। कार्य में लापरवाही बरतने पर 15 बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3869 बूथों पर समान संख्या में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तैनात किए गए हैं। सितंबर माह से इस अभियान की तैयारी चल रही थी और सभी बीएलओ को बीएलओ एप के माध्यम से मतदाताओं की मैपिंग सहित अन्य तकनीकी कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के तहत अधिकांश बीएलओ अपने कार्य का निर्वहन कुशलता से कर रहे हैं। लेकिन, 15 बूथ लेवल अधिकारियों ने आयोग के निर्देशों की अवहेलना करते हुए विशेष पुनरीक्षण कार्य नहीं किया, जिससे निर्वाचक नामावली की शुद्धता प्रभावित हो रही थी। इन 15 बीएलओ के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज किया गया। इसके साथ ही, इनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इन बीएलओ पर हुई कार्रवाई

विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया: रतुआपार की नम्रता यादव (ग्राम पंचायत सहायक), लोहरा की शैलजा शुक्ला (ग्राम पंचायत सहायक), महरूपुर की इन्दूबाला शर्मा (आंगनबाड़ी कार्यकत्री), गोपालीपट्टी के दिलीप कुमार (ग्राम पंचायत सहायक), सघनपट्टी की संगीता देवी (आंगनबाड़ी कार्यकत्री), हांसापुर कला की स्नेहलता (ग्राम पंचायत सहायक)। विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर: कन्या क्रमोत्तर विद्यालय बिलरियागंज की रेशमा बानों (आंगनबाड़ी कार्यकत्री)। विधानसभा क्षेत्र मुबारकपुर: गूजरपार की कुमुदलता सिंह (शिक्षा मित्र)। विधानसभा क्षेत्र आजमगढ़: आजमपुर की संगीता यादव (आंगनबाड़ी कार्यकत्री), सरायमंदराज के अभिषेक यादव (ग्राम पंचायत सहायक)। विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज: नन्दपुर की इन्द्रावती (शिक्षा मित्र), सिघाड़ की उषा देवी (आंगनबाड़ी कार्यकत्री), देलौरी की पुष्पा (ग्राम पंचायत सहायक)। विधानसभा क्षेत्र लालगंज: सरायपलटू की कंचन (आंगनबाड़ी कार्यकत्री) और प्रतिभा राय (शिक्षा मित्र)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed