फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case registered against seven in property dealer murder case

प्रापर्टी डीलर की हत्या मामले में सात पर केस दर्ज

Tue, 15 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case registered against seven in property dealer murder case
टुनटुन सिंह में पोस्टर्माटम के दौरान र्मोचरी हाउस के बाहर लोगों की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
शहर के नरौली क्षेत्र में सोमवार की रात प्रापर्टी डीलर को गोली मार की गई हत्या के मामले में मृतक के भाई ने चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में है। एसपी के निर्देश पर तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के रैदोपुर-एलवल मुहल्ला निवासी प्रापर्टी डीलर राघवेंद्र सिंह उर्फ टुनटुन सिंह (36) सोमवार की रात किसी काम से नरौली क्षेत्र में गए थे। वहीं बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। वह अपनी कार की स्टेयरिंग पर वह लहुलुहान पड़े थे। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में देर रात मृतक के भाई प्रभाकर सिंह ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अपनी तहरीर में प्रभाकर ने बताया कि एक निमंत्रण में उसे व बड़े भाई राघवेंद्र के साथ जाना था। उसने भाई को फोन किया तो भाई डरे हुए थे। उन्होंने बताया था कि मुझे उमाकांत यादव, निक्की उपाध्याय, दुर्गेश यादव, शक्ति सिंह सहित तीन अन्य लोग जान मारने की नीयत से घेर लिए हैं। जल्दी आकर मुझे बचा लो। वह अपने भाई को खोजते हुए नरौली क्षेत्र में पहुंचे तो कार के स्टेयरिंग पर भाई टुनटुन खून से लथपथ पड़े थे। जबकि हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

0
डीएवी पीजी कालेज के दो पूर्व अध्यक्ष नामजद
आजमगढ़। मृतक टुनटुन सिंह के भाई प्रभाकर सिंह ने जो तहरीर दी है उसमें डीएवी पीजी कालेज के दो पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुर्गेश यादव और निक्की उपाध्याय भी आरोपी बनाए गए हैं। घटना के पीछे अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है लेकिन जिन लोगों को नामजद कराया गया है, उससे मामला तो छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुई मारपीट व एक युवक की हत्या जोड़ कर देखा जा रहा है। परिजन के साथ ही पुलिस भी चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
गैंगवार की बात भी आ रही है सामने
आजमगढ़। टुनटुन सिंह की हत्या के पीछे का कारण घटना के 24 घंटे बाद भी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं दबी जुबान लोग घटना के पीछे कारण गैंगवार बता रहे हैं। वर्चस्व को लेकर भी इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। जब तक पुलिस कुछ खुलासा नहीं करती तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

0
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य की मानें तो घटना के कारणों का पता लगाने के अलावा नामजद किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। तीनों टीमें जांच व दबिश में जुटी हुई हैं। जल्द हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed