आजमगढ़ पुलिस का एक्शन: पूर्व BSA, दो पटल सहायक, प्रबंधक व पांच शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; जानें पूरा मामला
आजमगढ़ पुलिस ने पूर्व बीएसए, दो पटल सहायक, प्रबंधक व पांच शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज किया है। श्रीमती परमा देवी जायसवाल बालिका जूनियर हाईस्कूल, सरदहा बाजार आजमगढ़ के प्राथमिक अनुभाग में पांच अध्यापिकाओं की कूटरचित प्रपत्रों पर अनियमित नियुक्ति का मामला है।
विस्तार
ये है पूरा मामला
पुलिस को दी तहरीर में बीएसए ने बताया कि श्रीमती परमा देवी जायसवाल बालिका जूनियर हाईस्कूल, सरदहा बाजार आजमगढ़ के प्राथमिक अनुभाग में पांच अध्यापिकाओं की कूटरचित प्रपत्रों पर अनियमित नियुक्ति की गई है। इस मामले की शिकायत नव जागृति सेवा संस्थान और मिश्री लाल द्वारा की गई थी।
इस शिकायत पर जांच कराई गई। जांच में मामले की पुष्टि हुई। इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर उस समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पटल सहायक, पटल सहायक (डिस्पैच) कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रबन्धक और पांच शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर सिधारी थाने की पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। श्रीमती परमा देवी जायसवाल बालिका जूनियर हाई स्कूल सरदहा में पांच शिक्षकों के अनियमित नियुक्ति की शिकायत हुई थी।
इस शिकायत की जांच में मामला सही पाया गया। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में तत्कालीन बीएसए, दो पटल सहायकों, प्रबंधक और पांच शिक्षिकाओं के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया है।