फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed in obscene dance case on Jagran's stage

Azamgarh News: जागरण के मंच पर अश्लील नृत्य मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Case filed in obscene dance case on Jagran's stage
सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील नृत्य के वीडियो की पहचान हो गई गई है। वीडियो की पहचान होने पर चौकी प्रभारी मुबारकपुर की तहरीर पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अब देखना है कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के पास मां लक्ष्मी नवयुवक पूजा समिति है। कमेटी के अध्यक्ष वर्तमान में गोलू जायसवाल है। दीपावली पर पूजा समिति की ओर से मां लक्ष्मी व गजानन गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। 14 नवंबर को मंच बनाकर जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान ही अश्लील नृत्यों की प्रस्तुति बार बालाओं के द्वारा अश्लील गीतों पर की गई। धार्मिक मंच से अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे पुलिस ने संज्ञान में लिया। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने एसओ मुबारकपुर को जांच कर रिपोर्ट मांगी। शुक्रवार को कमेटी के पदाधिकारी विद्यासागर जायसवाल से बात की गई तो उन्होंने वायरल वीडियो को अपने कमेटी के मंच का होने से इंकार किया था। वहीं पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि वायरल अश्लील नृृत्य का वीडियो मां लक्ष्मी नवयुवक पूजा समिति के जागरण कार्यक्रम के मंच का ही है। इसके बाद चौकी प्रभारी मुबारकपुर संजय कुमार सिंह की तहरीर पर मुबारकपुर थाने में कमेटी के अध्यक्ष गोलू जायसवाल के खिलाफ नामजद व सदस्यों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। अब देखना है कि पुलिस इस मामले में आगे कुछ कार्रवाई करती है कि मुकदमा दर्ज करने तक ही सीमित हो कर रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed