फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed for ignoring opening shop lanewise

पटरीवार दुकान खोलने की अनदेखी पर मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Jul 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed for ignoring opening shop  lanewise
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम राजेश कुमार ने पटरीवार दुकान खोलने का निर्देश दिया है। इसका उल्लंघन करने पर क्षेत्रीय लेखपाल अनिल राय द्वारा नगर कोतवाली में एक बाइक एजेंसी के मालिक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार एक दिन पूरब और उत्तर पटरी और दूसरे दिन पश्चिम और दक्षिण पटरी की दुकानों को खोलने का निर्देश दिया है। उनके इस निर्देश के बाद भी कुछ लोग अपनी दुकानों को नियम के विपरीत खोल रहे हैं। इसी क्रम में मिली एक शिकायत पर एसडीएम सदर रावेंद्र सिंह नगर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मुहल्ला स्थित एजेंसी पर पहुंचे। वहां पर लगभग 20 की संख्या में लोग एजेंसी में पाए गए। एसडीएम ने उनकी वीडियो बनवाई और क्षेत्रीय लेखपाल को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल अनिल राय ने नगर कोतवाली में एजेंसी मालिक के खिलाफ तहरीर दी। उनकी इस तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि एसडीएम रावेंद्र सिंह ने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। उनके निर्देश पर ही लेखपाल ने तहरीर दी और मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed