फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against three including ADO Panchayat

Azamgarh News: एडीओ पंचायत समेत तीन पर केस दर्ज

Fri, 21 Jul 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including ADO Panchayat
थाना पुलिस ने एडीओ पंचायत ठेकमा शांति शरण सिंह, अमित सिंह एवं राजाराम के खिलाफ मारपीट के मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया। एडीओ पंचायत के छेड़खानी एवं पति से मारपीट किए जाने को लेकर महिला एवं उसके पति ने बरदह थाने पर प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी। पीड़िता सुनीता यादव ने बताया था कि 12 मार्च को एडीओ शांति शरण सिंह ने उसके साथ छेड़खानी की। पति ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करके कार्रवाई करने का आग्रह किया था। इससे नाराज होकर शांति शरण सिंह ने छह जून को पति को साथियों सहित कार्यालय में बंद करके मारा पीटा एवं शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। थानाध्यक्ष विनय कुमार दुबे ने बताया कि एडीओ पंचायत ठेकमा शांति शरण सिंह, राजाराम सफाई कर्मी और अमित सिंह सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed