फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against four executive and seven junior engineers

Azamgarh News: चार अधिशासी और सात अवर अभियंताओं पर मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Mar 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four executive and seven junior engineers
स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कुल 20 निर्माणाधीन परियोजनाओं की हुई जांच में बड़ा घोटाला सामने आने के बाद सीडीओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग के जेई रामनयन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली में चार अधिशासी अभियंताओं के साथ सात अवर अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस (पैकफेड) द्वारा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कुल 20 परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन परियोजनाओं में कई अनियमितताएं मिली हैं। निर्माण की गति भी काफी धीमी है। इसे लेकर कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन कार्यदायी संस्था ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराने के लिए सीडीओ को निर्देश दिए। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि आवंटित धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग संबंधित कार्यों पर न कर प्रथम दृष्टया शासकीय धन का गबन किया गया है।
विज्ञापन

जांच के मुताबिक कुल 14 परियोजनाओं में किए गए कार्य की वास्तविक लागत से 53.16 लाख रुपये अधिक व्यय हुआ है। जिसमें संबंधित अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले में दोषी मिले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मामले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के जेई रामनयन प्रसाद ने 11 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करााया। जिसमें अधिशासी अभियंता आजमगढ़ मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता मऊ जेपीएन सिंह, अधिशासी अभियंता गोरखपुर प्रथम विनय सिंह और अधिशासी अभियंता कानपुर कमिश्नरेट राघवेंद्र द्विवेदी शामिल हैं। वहीं अवर अभियंताओं में सेवा निवृत्त योगेंद्र गिरी, वीरेंद्र कुमार यादव आजमगढ़, सेवानिवृत्त अमरजीत वर्मा, विवेक प्रताप सिंह गोरखपुर प्रथम, यादवेंद्र यादव अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी आजमगढ़, राजेंद्र सिंह यादव अवर अभियंता मऊ और अनुबंधित अवर अभियंता विजय यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल शशिचंद चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के जेई रामनयन प्रसाद ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed