फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against eight including former MLA and BDO in azamgarh

आजमगढ़ः राशन बांटने के बहाने की थी सभा, पूर्व विधायक और बीडीओ समेत आठ पर केस दर्ज

Mon, 27 Apr 2020 06:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Apr 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight including former MLA and BDO in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान आजमगढ़ के पल्हना ब्लाक के एक पवनी कला में सभा कर राशन बांटने, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने पर रविवार रात कार्रवाई की गई। इस मामले में पूर्व विधायक रामजद राम, बीडीओ पल्हना सलीम अंसारी समेत आठ नामजद और कई अज्ञात पर मेंहनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


 पल्हना ब्लाक के कबूतरा गांव के पास पवनी कलां में शनिवार को बसपा कार्यकर्ता प्रदीप सिंह की ओर से राशन वितरण के लिए सभा का आयोजन कर दिया गया था। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के जनसभा को संबोधित किया गया। पल्हना ब्लाक के बीडीओ सलीम अंसारी ने भी मंच साझा किया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जिलाधिकारी एनपी सिंह को हुई तो उन्होंने बीडीओ को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। साथ ही, पुलिस को मामले में डिजास्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मेंहनगर थाना प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह ने सपा और कम्युनिस्ट प्रार्टी के गठबंधन से मेंहनगर सीट से विधायक रह चुके रामजद राम निवासी पवनी कला, बीडीओ सलीम अंसारी, महुवारी गांव निवासी संजीव सिंह उर्फ बंटू, बसपा कार्यकर्ता प्रदीप सिंह निवासी कबूतरा,  राजनाथ सिंह, मिथिलेश पांडेय, ज्योर्तिमय पांडेय और राणा प्रताप सिंह तिलसाव पर केस दर्ज कर लिया। कई अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed