फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case against four including former counterinspector

Azamgarh News: पूर्व प्रतिसार निरीक्षक समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Thu, 20 Jul 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case against four including former counterinspector
शहर कोतवाली ने पुलिस लाइन के पूर्व प्रतिसार निरीक्षक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर वर्तमान प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार ने केस दर्ज कराया है। मामला 2017 के विस चुनाव के दौरान सामान की खरीद में गड़बड़ी का है। वर्तमान प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान पुलिस लाइन में कुछ सामान की आपूर्ति की जानी थी। इसके लिए मेसर्स गंगा इंटरप्राइजेज व मेसर्स एडवांस कंप्यूटर सिस्टम से तत्कालीन प्रतिसार निरीक्षक ने सामान की खरीद फरोख्त की थी। इसके मद में जो बिल वाउचर लगाए गए थे, वे गलत थे। कुछ सामान उपलब्ध कराने में कोताही बरती गई तो लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से स्टाॅक रजिस्टर में वापसी के सामान को अंकित नहीं किया गया था। एक बिल पर 30 फरवरी की तिथि अंकित थी, जबकि 2017 में फरवरी माह 28 दिन का ही था। जांच में गड़बड़ी पकड़ में आई तो एसपी ने तत्कालीन प्रतिसार निरीक्षक, तत्कालीन स्टोर कीपर व मेसर्स गंगा इंटरप्राइजेज व मेसर्स एडवांस कंप्यूटर सिस्टम के धर्मेंद्र कुमार मिश्रा निवासी कोल बाजबहादुर के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed