फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car collided with a truck on Purvanchal Expressway, driver dies, young man injured

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत, युवक घायल

Wed, 01 Jul 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a truck on Purvanchal Expressway, driver dies, young man injured
मृतक महिपाल सिंह। श्रोत-पुलिस
पवई।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की दोपहर में हुए सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सप्रेस-वे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी पवई भिजवाया गया। जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिहार से राजस्थान जा रही एक कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के स्टोन संख्या 185.8 पर हमीरपुर गांव के पास आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक महिपाल सिंह (45) निवासी अरनका, थाना गैगल, जिला अजमेर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अमरेंद्र प्रताप सिंह (36) निवासी कोठिया जलालपुर, जिला छपरा (बिहार) घायल हो गए। घायल के बड़े भाई प्रभात सिंह ने बताया कि अमरेंद्र प्रताप सिंह उदयपुर स्थित मैरियट होटल में काम करते हैं। वे एक महीने पहले गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आए थे। मंगलवार को वे उदयपुर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed