फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CAPF personnel engaged in security of EVMs

ईवीएम की सुरक्षा में लगे सीएपीएफ के जवान

Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
CAPF personnel engaged in security of EVMs
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को मतदान के बाद ईवीएम को बेलइसा स्थित एफसीआई गोदाम में रखा गया है। इनकी सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की तैनाती की गई है। 26 जून को मतगणना के दिन इन ईवीएम को बाहर निकाला जाएगा। उसी दिन हार-जीत का नतीजा सबके सामने आएगा।
विज्ञापन

उपचुनाव में प्रयुक्त ईवीएम को बेलइसा स्थित एफसीआई गोदाम में बनाए गए स्ट्रांग रूमों में रखा गया है। इनकी सुरक्षा के लिए सीएपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूमों पर सीएपीएफ के जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में जुटे हुए हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से मतगणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मतगणना के लिए हर विधानसभा में 14-14 टेबल लगाई जाएगी। इसके अलावा तीन रिजर्व टेबल को भी रखा गया है। इसके साथ ही एक आरओ और एक सहायक आरओ के लिए भी टेबल लगाई जाएगी। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। वहीं, सीएपीएफ के जवान ईवीएम की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। रविवार को इनमें से 13 प्रत्याशियों का भाग्य बाहर निकलेगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को खत्म किया जा सके। सीएपीएफ के जवान दिन-रात इनकी सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed