फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Capacity of eight sub-centres will be increased with Rs 5 crore

Azamgarh News: पांच करोड़ से आठ उपकेंद्रों की होगी क्षमता वृद्धि

Sun, 07 Sep 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Capacity of eight sub-centres will be increased with Rs 5 crore
मंडल में आठ उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि की जाएगी। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। आठ उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि होने से करीब चार सौ से अधिक गांवों के लोगों को ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

मंडल में विभिन्न् भार के लगभग साढ़े 14 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 179 उपकेंद्रों से बिजली की आपूर्ति होती है। इनमें से कई उपकेंद्र ऐसे हैं जहां पर क्षमतावृद्धि न होने से ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

इसके कारण खासकर गर्मियों में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी बिजनेस प्लान 2024-25 में 18 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सत्र में भी बिजनेस प्लान में मंडल के तीनों जनपदों में आठ उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि करने का प्रस्ताव विभाग ने भेजा था। इसकी भी स्वीकृति मिल चुकी है। इन उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का काम भी जल्द शुरू होगा। इससे करीब चार सौ गांवों के लोगों को ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल सकेगी।

इसमें आजमगढ़ में 101 लाख से दो, मऊ में 85 लाख से एक और बलिया में 332 लाख से पांच उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। मुख्य अभियंता वितरण इंजीनियर रामबाबू ने बताया कि इस सत्र में मंडल में आठ उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की मंजूरी मिल चुकी है। इस पर पांच करोड़ से अधिक खर्च होंगे। जल्द ही उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed