{"_id":"a0655a4f0f6945d3a7e81579d8e7f10c","slug":"candidates-jam-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों का जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों का जाम, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा के द्वितीय पाली में रविवार की शाम प्रश्नपत्र आधे घंटे विलंब से मिलने पर अभ्यर्थियों ने गंभीरपुर बाजार में नारेबाजी करते हुए जौनपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
ससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर करीब डेढ़ घंटे बाद एएसपी नगर विनोद कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाए अभ्यार्थियों को खदेड़ा।
तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
रविवार को जिले में चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा हुई। दो पालियों में संपन्न होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 82 केंद्र बनाए गए थै। जहां एक लाख दो सौ परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को बराबर भाग में बांटा गया था।
विज्ञापन
सुबह की परीक्षा तो सकुशल संपन्न हो गई। लेकिन दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान गंभीरपुर थाने के शारदा इंटर कालेज खोर्रमपुर में परीक्षा देने आए गाजीपुर जिले के मनीष कुमार सिंह, जौनपुर के शिवशंकर दूबे, रविंद्र यादव सहित करीब दर्जनभर अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र ही नहीं मिला।
जबकि विकास मेमोरियल कालेज गंभीरपुर में परीक्षा दे रहे जौनपुर जिले के रामकृष्ण, प्रमोद यादव सहित करीब आधा दर्जन को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद पेपर मिला और समय से पहले ही ले लिया गया।
प्रश्नपत्र न मिलने की वजह से जिनकी परीक्षा छूट गई। उन्होंने बाजार में हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पेपर आउट हो गया है।
शाम करीब पांच बजे परीक्षा समाप्त होने पर गंभीरपुर बाजार में और भी अभ्यर्थी पहुंच गए और नाराज साथियों की व्यथा सुनने के बाद उन्होंने आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग जाम लगा दिया।
जबकि इनके समर्थन में जगह-जगह जाम लग गया। जिसे हर ओर यातायात जाम होने से परेशानी खड़ी हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाका तक जाम से प्रभ्ाावित हो गया।
हंगामा और जाम की सूचना पर गंभीरपुर थाने के कार्यवाहक प्रभारी सैयद हुसैन मयफोर्स मौके पर पहुुंचे और उन्हें खदेड़ दिया।
करीब डेढ़ घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे एएसपी नगर विनोद कुमार भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों को लेकर पहुंचे। जवानों ने डंडा पटककर जामकर्ताओं को खदेड़कर यातायात सुचारु करवाया।