फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   candidate 13 but contest between three

प्रत्याशी 13 लेकिन मुकाबला तीन के बीच

Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
candidate 13 but contest between three
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच है। जिसके कारण जनपद में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार नजर आ रहे हैं। इन तीन प्रत्याशियों में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली है। जिनके बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के दौरान कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें दो प्रत्याशियों के नामांकन जांच में अवैध पाए गए थे। नामांकन वापसी में किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। जिसके कारण मैदान में 13 प्रत्याशी है। जिनके लिए बृहस्पतिवार को मतदान का कार्य संपन्न कराया जाएगा। इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से दिनेश लाल यादव निरहुआ, समाजवादी पार्टी से धर्मेंद्र यादव, बहुजन समाज पार्टी से शाह आलम, अल हिंद पार्टी से अमरावती, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जयनाथ उर्फ जयनाथ चौहान, प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज, मौलिक अधिकार पार्टी से रवींद्रनाथ शर्मा, सरवर पार्टी से सरवर अली, अंबरीष कुमार विजयता निर्दलीय, पंकज कुमार यादव निर्दलीय, रमाकांत यादव निर्दलीय, राजीव कुमार सिंह निर्दलीय एवं वीरेंद्र कुमार निर्दलीय के रुप में मैदान में है। जिनके बीच से मतदाता अपना नया जनप्रतिनिधि चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed