फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cabinet Minister meets fire-affected businessman, assures assistance

Azamgarh News: कैबिनेट मंत्री ने आग पीड़ित व्यापारी से की मुलाकात, सहायता का आश्वासन

Sat, 25 Apr 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister meets fire-affected businessman, assures assistance
अहरौला के पकड़ी में फर्नीचर हाउस के संचालक से मिलते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। संवाद
अहरौला। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पकड़ी स्थित एक फर्नीचर दुकान में आग लगने से प्रभावित व्यापारी से मुलाकात की। इस हादसे में व्यापारी का लगभग 15 से 20 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया था। मंत्री राजभर ने दुकान संचालक हरिकेश यादव से मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान की और नुकसान की भरपाई के लिए एसडीएम बूढ़नपुर को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि वे आजमगढ़ में विकास के उद्देश्य से आए हैं और विरोधियों को उनकी सीमा दिखा देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष आजमगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। जब भी सरकार विकास योजनाएं बनाती है, जिले में विपक्षी जनप्रतिनिधि उसमें अड़चन पैदा करते हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव पर कहा कि मतपत्र छपवाकर सभी जिलों में भेज दिए गए हैं और तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय कैबिनेट स्तर पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने यह भी कहा कि पूर्व में सपा सरकार के दौरान अहरौला-कप्तानगंज मार्ग का कार्य लंबित रहा, लेकिन उनके प्रयासों से इस सड़क के साथ अतरौलिया-नरियांव मार्ग के लिए भी बजट स्वीकृत कराया गया और कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा, उन्होंने विपक्ष पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी मानसिकता दंगे करवाने जैसी है। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि वहां भाजपा की बहुमत सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed