आजमगढ़। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त नगर के पदाधिकारियों को रविवार को नेहरू हाल के सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई। नगर अध्यक्ष मनोज बरनवाल उर्फ चुनमुन के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया। एसपी त्रिवेणी सिंह ने व्यापार प्रकोष्ठ का गठन किए जाने का एलान किया। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने का आश्वासन दिया।
सदर विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि व्यापारी समाज क्षेत्र के लगभग पचास हजार परिवारों को रोजी-रोटी देने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी पेंशन योजना और व्यापार प्रकोष्ठ के निर्माण के लिए सीएम से मुलाकात की। व्यापारी शस्त्र लाइसेंस लेने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान नगर अध्यक्ष मनोज बरनवाल, वरिष्ठ महामंत्री आशीष गोयल, महामंत्री शाहिद कमर, जयप्रकाश वर्मा और कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता ने शपथ ली। युवा नगर कमेटी से अध्यक्ष परितोष रुंगटा, महामंत्री संजीव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी गोयल, महिला नगर कमेटी से अध्यक्ष के रुप में बबिता जासरिया, महामंत्री रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रज्ञा अग्रवाल, उद्योग मंच से अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री असीम अब्बासी, कोषाध्यक्ष गोपाल बरनवाल ने शपथ ली। प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री ख्वाजा शोएब, जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा, गिरिशचंद्र अग्रवाल, शंकर साव, राजेंद्र प्रसाद यादव, सुआल प्रसाद गोंड, अनूप अग्रवाल, सौरभ डालमिया, विवेक सिंह, श्यामनरायन सेठ, राहुल गोयल, अजय अग्रवाल, संदीप सेठ, चंद्रभान गुप्ता, आजाद, मोअज्जम सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।