फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Businessman being robbed and injured

तगादा कर लौट रहे व्यापारी को घायल कर लूटे

Mon, 30 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Businessman being robbed and injured
बरदह थाना क्षेत्र पुड़संड़ी पुल के पास लूट के दौरान घायल सत्य प्रकाश जायसवाल। - फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। बरदह थाने के पुड़सुड़ी पुल के पास रविवार की रात आठ बजे तगादा कर लौट रहे व्यापारी को एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया और उसके पास से 66 हजार रुपये, दो मोबाइल, स्कूटी लूट ली। विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बरदह थाने घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश जायसवाल (48) जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर बाजार का निवासी है। उसकी बिस्किट, नमकीन, टॉफी आदि की एजेंसी है। क्षेत्र के बाजार में दुकानदारों के यहां वह एजेंसी का सामान पहुंचाता है। सत्यप्रकाश रविवार की रात करीब आठ बजे तगादा करके घर लौट रहा था। जैसे ही वह देवगांव-जिवली मुख्य मार्ग पर स्थित गांगी नदी के पुड़सुड़ी पुल पर पहुंचा कि बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर लिया और तमंचा दिखाकर स्कूटी रोकवा ली। दोनों बदमाश ने सत्यप्रकाश की तलाशी ली और उसके पास मौजूद 66 हजार रुपये, दो मोबाइल और स्कूटी ले लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट और लात, घूंसों से पीटकर उसे घायल कर दिया। घायल पड़े सत्यप्रकाश को स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही सत्यप्रकाश को जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गई। प्रभारी निरीक्षक बरदह प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है। अब तक की जांच में घटना संदिग्ध लग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed