फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   business change due to lockdown

लॉक डाउन ने बदल दिया कइयों का व्यवसाय

Sat, 18 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
business change due to lockdown
रानी की सराय/लाटघाट। कोरोना वायरस से बचने के लिए केंद्र सरकार ने 21 दिन के लिए लॉक डाउन के आदेश दिए हैं। इससे लोगों को घर पर रहना पड़ रहा है। रोज खाने कमाने वाले को मुसीबत खड़ी हो गई है। कई परिवार ऐसे भी हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी के लिए सोचना पड़ रहा है। ऐसे में कई लोगों ने अपना पुराना काम बंद कर नए तरीके के कार्य शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

रानी की सराय में लगभग 20 साल से बिहार प्रांत के लोग किराए के मकान में रहते हैं। कबाड़ खरीद कर और उन्हें कबाड़ी की दुकान में बेच कर अपनी आजीविका चलाते हैं। रोज का कमाना और रोज खाना उनकी जिविका का साधन है। 25 मार्च से लाक डाउन के बाद पूरी तरह से काम ठप हो गया। जब रोजी-रोटी पर संकट आया तो इन लोगों ने सब्जी बेचने का काम शुरू कर दिया। इन दिनों में लगभग आधा दर्जन लोग सब्जी ठेले में लेकर गांव-गांव बेचने का काम कर रहे हैं। बिहार प्रांत के प्रमोद, चंदन, बीरबल, परमानंद आदि लोग इन दिनों गांव गांव में सब्जी बेच रहे हैं। चंदन और बीरबल ने बताया कि कबाड़ी का काम बंद होने से सब्जी का काम कर रहे ह़ैं। क्या करें परिवार का भरण पोषण तो करना ही है। लॉक डाउन में मिठाई की दुकान वाले भी प्रभावित हैं। दुकान बंद कर अब ये सब्जी बेच रहे हैं। पूछने पर बताया कि सब्जी बेचना मजबूरी हो गई है। मिठाई की दुकान बंद है। जीने के लिए पैसे की आवश्यकता है। परिवार के भरण पोषण के लिए सब्जी की दुकान खोल रखे हैं। पान की गुमटी लगाने वाले भी ठेले पर सब्जी दे रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने राशन और होम डिलिवरी आदि का कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed