फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Burned effigies in protest cuts

कटौती के विरोध में फूंका पुतला

Sun, 18 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 18 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 Burned effigies in protest cuts
प्रदर्शन
बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने भाजपा नेता सोफियान खान के नेतृत्व में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री वसीम अहमद का पुतला फूंका। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो जाम किया जाएगा। 
विज्ञापन


बताते चलें कि जीयनपुर फिडर से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। पिछले कई दिनों से बिजली कटौती से लोग परेशान थे। जो बिजली मिलती भी थी वह जर्जर तारों में फाल्ट के कारण बिजली बाधित रहती है। बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर शनिवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के बागखालिस बाजार में सुबह दस बजे भाजपा नेता सोफियान खान के नेतृत्व में ग्रामीण आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका। सोफियान खान ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत तार जर्जर हो चुका हैं। बार-बार कहने के बावजूद विद्युत तार नहीं बदला जा रहा है। अघोषित विद्युत कटौती से सभी त्रस्त हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री जिले के ही निवासी हैं और यहां बिजली आपूर्ति व्यवस्था का यह हाल है। मौके पर इरशाद, इफ्तेखार, माजिद, सलीम, साजिद, जावेद, आमिर, नावेद, शादाब मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed