फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Burn transformer could not be changed even in 13 days, two days away

दो दिन तो दूर 13 दिन में भी नहीं बदला जा सका जला ट्रांसफार्मर

Sat, 18 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Burn transformer could not be changed even in 13 days, two days away
बिंद्राबाजार। सरकार ने शहर क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में जले ट्रांसफार्मर को बदलने का निर्देश जारी किया है। लेकिन जनपद में बिजली विभाग के अधिकारियों पर इस निर्देश का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। कई-कई दिन तक ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर बदले नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन छाऊ के तहत ग्राम सभा उत्तरगावां में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर चार जुलाई को जल गया। जिसकी ऑनलाइन शिकायत पांच जुलाई को कर दी गई। लेकिन शिकायत के 13 दिन बाद भी जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। जिसके कारण इस ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों में अंधेेेरा पसरा हुआ है। इसके बारे में जब उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है तो वह केवल आश्वासन दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल का कनेक्शन भी है जिसके चलते सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। इस समय विद्यालय बंद होने के कारण बच्चों को घर पर ही ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। लेकिन बिजली ना रहने की वजह से सभी मोबाइल बंद हो गए हैं। जिसके चलते बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। गांव के बिपत सरोज, लालचंद चौहान, राजदेव चौहान, सीताराम, महेंद्र, रामजीत के साथ अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द अगर ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता है तो हम लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed