फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bullets fired in Azamgarh Accused arrested shooting bullion trader accomplice absconding search continues

आजमगढ़ में तड़तड़ाई गोलियां : सर्राफा कारोबारी को गोली मारने का आरोपी अरेस्ट, दूसरा साथ फरार; तलाश जारी

Mon, 30 Dec 2024 10:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 10:11 AM IST
सार

Azamgarh News : आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार की देर शाम इस बदमाश ने एक आभूषण कारोबारी से लूट का प्रयास किया था। हाथापाई होने पर कारोबारी के कंधे पर गोली मारकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में एक को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Bullets fired in Azamgarh Accused arrested shooting bullion trader accomplice absconding search continues
मुठभेड़ में घायल बदमाश और उसकी बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के गंभीरपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। यह मुठभेड़ गंभीरपुर थाने के बाईपास नहर पुलिया के पास हुई। बदमाशों ने रविवार की शाम बिंद्रा बाजार-लालगंज मार्ग पर पीपीएस ज्वेलर्स से लूट का प्रयास किया था और मालिक पप्पू सिंह को गोली मार कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन




गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार निवासी पप्पू सिंह पुत्र चंद्रधन की बिंद्रा बाजार में आभूषण की दुकान है। रविवार की शाम लगभग 6.30 बजे दुकानदार पप्पू सिंह दुकान बढ़ाने की तैयारी कर ही रहे थे कि दुकान पर बाइक सवार दो बदमाश आए और लूट करने का प्रयास करने लगे, जिसमें आभूषण व्यापारी पप्पू सिंह से बदमाशों की हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


अपने आप को लूट में असफल होते देख बदमाशों ने पहले एक फायरिंग जमीन पर की, उसके बाद दूसरी फायरिंग की जो कि व्यापारी के कंधे में लगी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सोमवार की सुबह बाईपास पुलिया गंभीरपुर में पुलिस मुठभेड़ हुई है, जिसमें फरदीन नाम के बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, यह बदमाश रविवार शाम हुई सोनार से लूट और फायरिंग की घटना में शामिल था, इसका साथी जब दुकान में फायरिंग कर बाहर आया तो यह बदमाश मोटरसाइकिल पर उसका इंतजार कर रहा था।


वह अपने साथी को लेकर मौके से फरार हो गया। इस बदमाश के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इसका साथी भागने में सफल रहा है। पुलिस टीम प्रयास कर रही है। शीघ्र ही भागे हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed