{"_id":"653feda3155c87031602dd78","slug":"bulldozer-running-considering-caste-and-religion-chandrashekhar-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-6701-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति, धर्म देखकर चल रहा बुलडोजर: चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति, धर्म देखकर चल रहा बुलडोजर: चंद्रशेखर
विज्ञापन
मेजवां। प्रदेश में अपराध करने वालों नहीं बल्कि जाति व धर्म देखकर बुलडोजर चलाया जा रहा है। पुलिस वाले भी मजबूर है यदि वे सरकार के खिलाफ चलेंगे तो सस्पेंड कर दिए जाएंगे। यह बात आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार की रात फूलपुर के लोहिया पार्क में आयोजित सामाजिक न्याय-संविधान बचाओ जनसभा में कही।
उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों पर कम धर्म व जाति के आधार पर ज्यादा कार्रवाई कर रही है। पुलिस कर्मी भी मजबूर है यदि वे गलत कार्रवाई का विरोध करेंगे तो सरकार उन्हें सस्पेंड कर देगी। उन्होंने कहा कि आज संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। देश के दलितों, शोषितों, आदिवासी कमजोर वर्गों के लोगों को एक होकर डॉ. भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के अधूरे सपनों को पूरा करना होगा। देश के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। लोकतंत्र, संविधान को बचाना जरूरी है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को बदलने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय संविधान-बचाओ जनसभा का मतलब ही यही है कि सभी कमजोर वर्ग के लोगों को एकजुट करके सत्ता में बैठे ऐसे लोगों को जिनसे संविधान व देश को खतरा हो उन्हें कुर्सी से उतार फेंका जाए। जब तक सत्ता का घमंड तोड़ेंगे नहीं तब तक हम छोड़ेंगे नहीं। मुख्यमंत्री दलित सम्मेलन करना शुरू दिया है। मिट्टी को सजदा करने वालों से सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है और पूंजीपतियों से कोई सवाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अहरौला के पारा गांव निवासी मौर्य दंपती हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष सुनील चितौड़, महासचिव डॉ. मोहम्मद आकिब, अब्दुल्लाह खान, विनय, अवनीश निगम समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।