फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer of thunder administration in Manikadih

मनिकाडीह में गरजा प्रशासन का बुलडोजर

Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer of thunder administration in Manikadih
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मनिकाडीह ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बुलडोजर के सहारे अतिक्रमण को हटाया। पूर्व सैनिक की शिकायत पर प्रशासन ने सीसी मार्ग से आंशिक शौचालय, चहार दीवारी व आंशिक पक्के मकान को बुलडोजर से हटवाया। मनिकाडीह ग्राम सभा में पूर्व सैनिक मदन सिंह पुत्र लालचंद ने एसडीएम से लेकर सीएम पोर्टल तक सीसी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। वहीं उनके छोटे भाई विपिन सिंह पुत्र लालचंद जो सिपाही के पद पर तैनात हैं के द्वारा भी अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र डाला गया था। इसको लेकर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार के आदेश पर गठित राजस्व टीम ने पक्की पैमाइश के बाद रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पूर्व में नोटिस दी। जिसमें स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने कहा लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर बृहस्पतिवार को सगड़ी नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम व जीयनपुर पुलिस बल के साथ कर अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed