फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bull attacked an old man sleeping on cot in azamgarh attacking him he died Tehsildar took action

Azamgarh News: चारपाई पर सो रहे वृद्ध को सांड़ ने पटका, मौत होने तक करता रहा हमला; तहसीलदार ने की ये कार्रवाई

Fri, 23 Aug 2024 01:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 01:48 PM IST
सार

Azamgarh News: वृद्ध की आवाज सुनकर जब तक परिजन पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सांड़ को टीन शेड से बाहर निकाला। वृद्ध की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
bull attacked an old man sleeping on cot in azamgarh attacking him he died Tehsildar took action
वृद्ध की मौत के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के तहबदपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव में बीती रात टीन शेड में सो रहे वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सांड को पकड़वा कर गोशाला भेजवा दिया। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

तहबदपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव निवासी रमाकर तिवारी बीती रात खाना खाने के बाद मकान के बरामदे के सामने लगे टीन शेड में सोने चले गए। देर रात अचानक एक बड़ा सांड़ आया और उन्हें चारपाई सहित उठाकर फेंक दिया। रमाकर बचने का पूरा प्रयास किए़ लेकिन सांड़ लगातार हमले करता रहा। जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस व तहसीलदार को दी। मौके पर थाना प्रभारी व तहसीलदार केशव प्रसाद पहुंचे और सांड़ को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed