फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   building work is started

रोडवेज भवन का निर्माण शुरू

Tue, 18 Apr 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 18 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
धनाभाव के चलते ठप पड़े रोडवेज के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने बजट जारी कर दिया। धन मिलने के साथ ही रोडवेज भवन का रुका निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया। जबकि धनाभाव के चलते हरिऔध कला भवन और सिधारी रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण अभी भी ठप है। इसके लिए कार्यदायी संस्था को बजट की दरकार है।       
विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से सांसद चुने गए। उनकी जीत के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ डिपो के पुराने भवन को तोड़ककर यहां अत्याधुनिक रोडवेज भवन बनाने का निर्देश दिया। करीब 16 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को चालू करने के लिए 12.30 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया गया। बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने जून 2015 में पुराने भवन को तोड़कर नए भवन का निर्माण शुरू कर दिया। जिसे दिसंबर 2016 तक पूरा करना था। उधर रोडवेज परिसर में निर्माण शुरु होने से पूरा रोडवेज  सड़क पर आ गया। तभी से सभी गाड़ियां सड़क पर लग रही हैं। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


 उधर सपा शासन काल में ही बजट का अभाव हो गया। जिसकी वजह से रोडवेज का निर्माण कार्य ठप हो गया। यात्रियों और रोडवेज अधिकारी, कर्मचारियों की समस्या बरकरार थी। लेकिन प्रदेश की कमान आदित्यनाथ योगी के हाथ में आते ही उन्होंने सबसे पहले जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रोडवेज निर्माण के लिए 31 मार्च को 1.80 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया। धन मिलने के बाद निर्माणकार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक हरिऔध कला भवन और सिधारी रेलवे क्रासिंग पर आधे अधूरे पड़े ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धनाभाव के चलते अभी ठप है। सरकार को इस तरफ भी ध्यान देने की आवश्यकता है । रोडवेज निर्माण के कार्यदायी  संस्था राजकीय निर्माण के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह ने बताया कि स्वीकृत धनराशि में से 1.80 करोड़ रुपये 31 मार्च को मिले हैं। धन मिलने के बाद से रोडवेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed