फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Budhanpur became nagar panchayat, now 13 nagar panchayat in Azamgarh

एक और नगर पंचायत की मिली सौगात, अब बूढ़नपुर भी हुई नगर पंचायत

Tue, 31 Dec 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Budhanpur became nagar panchayat, now 13 nagar panchayat in Azamgarh
आजमगढ़। वर्ष 2019 जाते-जाते जनपद को एक और सौगात दे गया। साल के अंतिम दिन हुई कैबिनेट की बैठक में बूढ़नपुर को भी नगर पंचायत बनाने की अनुमति शासन ने दे दी। अब जनपद में नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। दो नगर पालिकाओं के साथ कुल 15 नगरीय निकाय हो गए हैं। पिछले मंगलवार को हुई बैठक में जहानागंज बाजार को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन

शासन की ओर से अगस्त माह में जनपद में दो नई नगर पंचायतों जाहानागंज बाजार और बूढ़नपुर के गठन के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी की गई थी। साथ ही इस पर दावे और आपत्तियां मांगी गई थी। जहानागंज पर तो दो आपत्तियां आई भी थी, लेकिन बूढ़नपुर नगर पंचायत के गठन पर कोई आपत्ति नहीं आई थी। इस पर जिला प्रशासन की ओर से नवंबर माह में शासन से नगर पंचायत के गठन के लिए संतुति कर दी गई थी। पिछले मंगलवार को ही जहानागंज के साथ बूढ़नपुर नगर पंचायत के गठन को मंजूरी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन किसी कारणवश आपत्ति लगने से बूढ़नपुर की मंजूरी रुक गई थी। आपत्ति के निस्तारण के बाद फिर से प्रस्ताव मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में रखा गया। इसे शासन की ओर से मंजूरी दे दी गई। नवगठित नगर पंचायत में शेरवां, भीलमपुर छपरा, खुरासिन, कोयलसा, इश्वरपुर पवनी, रानीपुर, रायपुर खुरासिन आदि गांवों को शामिल किया गया है। उक्त क्षेत्र पहली ही नगरीय सुविधाओं से आच्छादित था। नगरीय सुविधाएं होने के बाद भी क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा था। नगर पंचायत बनने से क्षेत्र का संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

ऐसी होगी सीमाएं
बूढ़नपुर नगर पंचायत की सीमा उत्तर में शेरवां, भीलमपुर छपरा और खुरासिन, दक्षिण में कोयलसा, भीलमपुर छपरा, ईश्वरपुर पवनी, रानीपुर, पूरब में रायपुर खुरासिन, रानीपुर और पश्चिम में भीलमपुर छपरा तक फैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति लगने से नहीं हुई थी घोषणा
जहानागंज के साथ ही बूढ़नपुर बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अनंतिम अधिसूचना के बाद इस पर कोई आपत्ति भी नहीं आई थी। डीएम ने इसके गठन के लिए भी संतुति भेजी थी। भाषा विभाग से कुछ आपत्ति लगने के कारण इसे एन वक्त पर रोक दिया गया था। हालांकि इस आपत्ति को भी खारिज कर दिया गया था।

अब जनपद में 13 नगर पंचायतें
जनपद में पहले नगर निकायों की संख्या 13 थी। इसमें आजमगढ और मुबारकपुर नगर पालिका हैं। निजामाबाद, फूलपुर, माहुल, सरायमीर, मेंहनगर, कटघर-लालगंज, बिलरियागंज, महाराजगंज, जीयनपुर, अजमतगढ़, अतरौलिया समेत कुल 11 नगर पंचायतें थीं। जहानागंज और बूढ़नपुर के नगर पंचायत बनने के बाद नगरपंचायतों की संख्या 13 हो गई है। कुल नगर निकाय 15 हो गए हैं।
कैबिनेट की बैठक में बूढ़नपुर को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दे दी गई है। नगर पंचायत बनने से क्षेत्र का विकास अच्छी तरीके से हो पाएगा।
एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed