{"_id":"61ae58ca95337e6a7929530b","slug":"bsp-celebrated-babasaheb-s-66th-parinirvana-day-azamgarh-news-vns6264833125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने मनाया बाबा साहेब का 66वां परिनिर्वाण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने मनाया बाबा साहेब का 66वां परिनिर्वाण दिवस
विज्ञापन
मेहता पार्क में डा. भीम राव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक आज
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बसपा की ओर से बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सोमवार को अंबेडकर पार्क में मनाया गया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मायावती की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
सेक्टर प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि डा. आंबेडकर ने गरीब, मजदूर, दलित, शोषित समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष किया। उनके संघर्षों का परिणाम है कि देश के प्रत्येक नागरिक को वोट का अधिकार मिला।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डा.बलिराम ने कहा कि बाबा साहेब ने सभी को लोकतंत्र में बोलने और वोट देने का अधिकार दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सांसद संगीता आजाद ने कहा कि आज बाबा साहेब के आंदोलन का नतीजा है कि प्रत्येक जाति, धर्म व वर्ग के लोग सदन में पहुंच रहे है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया। इस मौके पर विधायक आजाद अरिमर्दन, अरुण पाठक, सरोज पांडेय, ओंकार शास्त्री, विजय कुमार,अबुकैश आजमी मौजूद थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनवादी पार्टी ने मनाया परिनिर्वाण दिवस
आजमगढ़। राष्ट्रीय जनवारी पार्टी क्रांतिकारी के अध्यक्ष संतलाल तूफान के नेतृत्व में सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
संतलाल तूफान और शाह शमीम ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संविधान की रक्षा हम प्राणों की आहुति देकर करेंगे। इस मौके पर कन्हैया कुमार, जसवंत कुमार, बेचन राम, मिठाई लाल, कंचन भारती, शीतल वर्मा, ममता उपाध्याय, नेहा वर्मा, अमरवीर सिंह बौद्ध, आनंदवीर सिंह बौद्ध सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।