फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brother and sister died after being cut off from the Godan Express train

गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर भाई-बहन की मौत

Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister died after being cut off from the Godan Express train
निजामाबाद थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से भाई सोनू और बहन गुड़िया की मौत।-फाइल फोटो - फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। निजामाबाद थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपट्टी के पास परसहा डगरा अंडरपास पर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर सगे भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव के रहने वाले है। परसहा डगरा अंडर पास के पास शुक्रवार को दिन में लगभग 11 बजे एक युवक एक बालिका को पल्सर बाइक से लेकर पहुंचा। बाइक रेलवे पटरी के किनारे खड़ी कर वह रेलवे लाइन पर चला गया। इस दौरान गोदान एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर आती हुई दिखायी दी। जिस पर साथ मौजूद बालिका ने युवक को पकड़ कर पटरी से हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन दोनों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर में दोनों की पहचान सोनू यादव (32) पुत्र दिनेश व गुड़िया (12) पुत्री दिनेश निवासी ग्राम हरैया थाना कप्तानगंज के रुप में की गई। शिनाख्त होने के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों के आने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिए गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed