{"_id":"6687e16bb00b9b30310211a0","slug":"broken-cable-took-the-life-young-man-in-azamgarh-burnt-current-chaos-ensued-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: टूटी केबिल ने ली युवक की जान, करंट से झुलसा, तड़पने के बाद थम गईं सांसें; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: टूटी केबिल ने ली युवक की जान, करंट से झुलसा, तड़पने के बाद थम गईं सांसें; मचा कोहराम
Fri, 05 Jul 2024 05:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:35 PM IST
सार
Azamgarh News: पीड़ित के परिजनों ने इस बाबत तहरीर भी दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ और मृतक की फाइल फोटो (इनसेट)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के कस्बे में गुरुवार की देर रात लगभग 10 बजे बिजली की केबिल टूट कर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर कस्बे का रहने वाला एक युवक झुलस गया। परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी बरदह गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बरदह कस्बा निवासी बच्चूलाल (45) गुरुवार की रात में घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी लेने जा रहा था उसी समय बिजली आ गई। उसी समय घर में गई केबिल टूटकर उसके ऊपर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर सीएचसी बरदह गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस्ती के लोगों ने बताया कि रात में एकाएक हाई वोल्टेज बिजली आने से पंखा, कूलर, बिजली का बोर्ड रात में जल गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था मजदूरी करके परिवार के साथ जीवनयापन करता था।
विज्ञापन
पत्नी चिंता देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र सत्य प्रकाश, दो पुत्री कुसुम व पुष्पा हैं। सभी की शादी हो गई है।
प्रभारी विद्युत उपकेंद्र बरदह मो. जियाउदीन ने बताया कि दिन में बस्ती के बगल में मेन तार गिरा था। उसको सही कराने के बाद रात में बिजली चालू हुआ था। कैसे हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित हुई यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्या ने उन्होंने बताया कि सत्य प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।