{"_id":"5963c78d4f1c1b503b8b46d0","slug":"brijbhan-was-died-from-drunk-of-thrown-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेंकी शराब पीने से हुई थी बृजभान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेंकी शराब पीने से हुई थी बृजभान की मौत
azamgarh
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमलोनी गांव में छापेमारी के दौरान बरामद लहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौके खुर्द गांव में जहरीली शराब पीने से हुई एक व्यक्ति की मौत और तीन के गंभीर रूप से बीमार होने के मामले में सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने नया खुलासा किया। उसने बताया कि गन्ने के खेत में फेंकी हुई शराब पीने से इनकी यह दशा हुई है। पुलिस उक्त आरोपी के अब उस व्यक्ति तक पहुंचने के लिए गहन पूछताछ कर रही है। जिसने इसे शराब उपलब्ध कराई थी।
सोमवार की शाम एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह रौनापार और जीयनपुर कोतवाली पुलिस टीम के साथ रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी, केवटहिया, मेहरा आदि गांव में दबिश देकर घर-घर की तलाशी लिया। इस दौरान एक व्यक्ति के घर से करीब एक हजार से अधिक शराब पैक करने वाली खाली पाउच बरामद हुई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने भेजवा दिया। इसके बाद पुलिस की टीम जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौको खुर्द गांव में छापेमारी की। गांव वालों की निशानदेही पर एक विकलांग शराब तस्कर को पकड़ ली। पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि शुक्रवार को उसे एक व्यक्ति ने 100 पाउच शराब की सप्लाई करने के लिए दिया था।
लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि पाउच वाली शराब पीने से रौनापार में कई लोग मर गए। इसके बाद उसने शराब की सारी पाउच ले जाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। तस्कर के मुताबिक शाम को चौको खुर्द गांव निवासी बृजभान, विनित, मोती और तिलकधारी उसके यहां पहुंचे और शराब मांगने लगे। इस पर विकलांग तस्कर ने बताया कि रौनापार में लोग मर रहे। इसलिए हमने अपना सारा पाउच गन्ने के खेत में फेंक दिया। तस्कर ने बताया कि रविवार को वह जब गन्ने के खेत में गया तो उसके 20 पाउच गायब मिले। इसलिए शक है कि बृजभान, विनित, मोती और तिलकधारी यही शराब पीए होंगे। जिससे बृजभान की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन का इलाज चल रहा है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।