फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bridge over the Mangai river submerged, dozens of villages cut off from main road

मंगई नदी पर बना पुल डूबा, दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कटा

Sun, 12 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bridge over the Mangai river submerged, dozens of villages cut off from main road
लालगंज क्षेत्र के रामपुर आन्दोई में बना मंगई नदी पर बना पुल डूब। - फोटो : AZAMGARH
बिंद्रा बाजार। मुहम्मदपुर विकास खंड के रामपुर आंदोई गांव में मंगई नदी पर बना पुल नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरी तरह से डूब गया है। इसके कारण दर्जनों गांव का बिंद्राबाजार से संपर्क कट गया है। यह पुल हर बार बरसात के मौसम में नदी में पानी बढ़ने से डूब जाता है लेकिन आज तक पुल को ऊंचा करने का उपाय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रामपुर आंदोई के बीच मंगई नदी है। जिस पर सपा शाशन काल में 2006 में पुल बनाया गया है। जिसकी वजह से ग्राम पंचायत के वजीरमलपुर व रामपुर आंदोई दोनों गांव जुड़कर एक ग्राम पंचायत बनते हैं। इस पुल से होकर खरहटी, जमालपुर, मदारपुर, मंगरावां रायपुर, गौरी, बिंद्रा बाजार, सुरजनपुर, रानीपुर रजमो, मुहम्मदपुर, लहबरिया, बहोरापुर, मखदुमपुर आदि गांव मुख्य मार्ग से जुड़ते हैं। बिंद्रा बाजार से इस पुल के जरिए रामपुर आंदोई पहुंचने में पांच से छह किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। लेकिन इस पुल के डूब जाने के बाद अब लोगों को 14 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। लगभग हर बरसात में यह पुल डूब जाता है। कई बार लोगों ने प्रशासन से इस पुल को ऊंचा करने की मांग की लेकिन अब तक इसे ऊंचा नहीं किया गया। मुन्नी लाल, लखंदर पासवान, विरेद्र, बलजीत यादव आदि ने कहा कि पुल के पानी में डूूबने से हमें कई किमी का सफर करना पड़ता है। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस पुल को ऊंचा किया जाए ताकि हमारी समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed