फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bride side baraatis mortgage over fake jewellery in Azamgarh

UP News: शादी में हुआ ऐसा विवाद, बंधक बनाई गई पूरी बरात; जानें- लड़की पक्ष क्यों हुआ नाराज

Sat, 08 Jun 2024 03:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Jun 2024 03:52 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव में शादी समाहोर के दौरान नकली गहना लाने का आरोप लगाकर लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
bride side baraatis mortgage over fake jewellery in Azamgarh
दोनों पक्षों से बातचीत करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के दरिखा शेख अहमद गांव निवासी लाल चंद के पुत्र रमेश कुमार की बरात शुक्रवार की रात को सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर गई थी। नकली जेवर चढ़ाने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले का सुलह कराया, तब जाकर दुल्हन की विदाई हुई।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
शुक्रवार की रात बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर बरात आई थी। बरात के परछन की रस्म पूरी हुई। उसके बाद खाना खाने के बाद जय माल और फिर शादी की रस्म पूरी हुई। सिंदूर दान होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने गहना दिखाने की बात कही। आरोप है कि पहले तो लड़का पक्ष गहना दिखाने को तैयार नहीं थे, जिद करने पर गहना दिखाया तो लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सारा जेवर नकली है। 
विज्ञापन


घरातियों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। बरातियों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर शनिवार सुबह सरायमीर थाने के अपराध निरीक्षक सूर्यवंश यादव, सब इंस्पेक्टर अखिलेश यादव पुलिस बल के साथ बखरा गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद सुलह समझौता कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed