फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brick kiln traders should deposit the outstanding tax by tomorrow, recovery will be done in May

Azamgarh News: ईंट-भट्ठा व्यापारी कल तक जमा करें बकाया कर, मई में होगी वसूली

Mon, 28 Apr 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln traders should deposit the outstanding tax by tomorrow, recovery will be done in May
आजमगढ़। संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राज्य करश्रीराम सरोज ने ईंट भट्ठा व्यापारियों द्वारा जीएसटी और वैट अवधि में वर्ष 2024-25 के प्रत्येक माह में कर राशि नगण्य जमा करने, रिटर्न न दाखिल करने और उत्पादन-बिक्री छिपाने की स्थिति को गंभीरता से लिया है। शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में ईंट भट्ठा व्यापारियों के व्यापार स्थलों की जांच के बाद बकाया वसूली की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

श्रीराम सरोज ने सभी ईंट भट्ठा मालिकों और साझेदारों से अपील की है कि वे 28 और 29 अप्रैल तक बकाया राशि जमा कर दें। अधिक बकाया होने पर मई के प्रारंभ में भुगतान किया जा सकता है। व्यापारियों के साथ बातचीत में बड़ी मात्रा में बकाया राशि का खुलासा हुआ है और उन्होंने इसे जमा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आजमगढ़, मऊ और बलिया की सभी तहसीलों के एसडीएम के साथ वसूली की योजना बनाई गई है। मई में श्रीराम सरोज, खंड अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तहसील स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और संग्रह अमीन के सहयोग से ईंट भट्ठा मालिकों के व्यापार स्थल और निवास पर जाकर वसूली करेंगे। अन्य बकाएदारों से भी उनके व्यापार और निवास स्थल पर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया राशि जमा न करने पर अर्थदंड और विधिक उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संयुक्त आयुक्त ने सभी बकायेदारों से सामाजिक प्रतिष्ठा, ब्याज वृद्धि और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कार्यालय पहुंचकर वास्तविक बकाया राशि का विवरण प्राप्त कर इसे जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed