फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   breath broke in the hope of Threshing

मड़ाई की आस में टूट गई सांस

Sun, 19 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 19 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
breath broke in the hope of Threshing
थाना क्षेत्र के बनकट गांव में रविवार की शाम गेहूं की मड़ाई के लिए ट्रैक्टर का इंतजार कर रहे किसान की खेत में ही सदमे से मौत हो गई। मौत की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिवारवालों ने बताया कि गेहू्ं की मड़ाई के लिए काफी देर से वह ट्रैक्टर का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


मृत किसान बरतू राम (55) अहरौला थाने के बनकट गांव का निवासी था। दो पुत्रों के पिता बरतू राम की पत्नी करीब 10 वर्ष पूर्व ही मर चुकी थी। उसका बड़ा बेटा श्यामप्रीत अपने परिवार के साथ दूसरी जगह रहता है। वह दूसरे बेटे गुलाब के साथ रह रहा था। करीब ढाई बीघा जमीन में बरतू गेहूं की खेती किया हुआ था। मौसम के बनते-बिगड़ते माहौल के बीच वह कड़ी मेहनत कर गेहूं की फसल काटकर बोझ बांध लिया था।
विज्ञापन


बारिश में सारे बोझ भीग जाने की वजह से उसे पुन: धूप निकलने पर सूखाकर मड़ाई के लिए खेत में इकट्ठा किया हुआ था। रविवार की दोपहर बरतू राम कड़े धूप की परवान  किए बगैर खेत में जाकर ट्रैक्टर के आने का इंतजार करने लगा। करीब चार बजे उसे पता चला कि ट्रैक्टर खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से नहीं आ पा रहा है। यह जानकारी होने पर बरतू खेत से उठा और कुछ दूर एक व्यक्ति के घर से मांगकर एक गिलास पानी पीया। इसके बाद वह फिर अपने खेत में चला आया। खेत में वापस लौटने पर उसे तेज पसीना हुआ और वह जमीन पर गिर गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक इस घटना की जानकारी न तो तहसील प्रशासन को हो सकी थी और न ही स्थानीय पुलिस को।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed