फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brain stroke patients increased with cold, breathing problems increased

ठंड के साथ बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज, श्वास रोगियों की भी दिक्कत बढ़ी

Fri, 11 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Brain stroke patients increased with cold, breathing problems increased
सिविल लाइंस क्षेत्र में सुबह छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। ठंड के बढ़ने के साथ ही बीमारियां भी बढ़ने लगी है। इन दिनों ब्रेन स्ट्रोक व श्वास के रोगी ज्यादा सामने आ रहे है। जिला अस्पताल हो अथवा प्राइवेट अस्पताल, हर जगह श्वास व ब्रेन स्ट्रोक के मरीज लगातार आ रहे है।
विज्ञापन

डॉ. अनूप ने बताया कि ठंड के मौसम में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बहुत बढ़ जाता है। यह मनुष्य को कोमा तक पहुंचाने वाली खतरनाक बीमारी है तो वहीं इसक दूसरा बिगड़ा स्वरूप लकवा है। एक आकड़े के अनुसार प्रतिदिन औसतन 20 लोग इसके शिकार हो रहे है। बीमारों में बुजुर्ग, मधुमेह, हृदय रोगियों की संख्या ज्यादा है। डॉ. अनूप ने बताया कि दिमाग में खून का थक्का जम जाने को ही ब्रेन स्ट्रोक कहते है। ऐसा होने पर दिमाग को आक्सीन व ब्लड की आपूति नहीं हो पाती है और मरीज को लकवा मार जाता है। कई बार बीमार व्यक्ति कोमा में भी पहुंच जाता है। सतर्कता से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। बचने के लिए जहां तैलीय पदार्थो का सेवन करने से बचना चाहिए तो वहीं योग व प्राणायाम करना चाहिए। टहलने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। 40 की उम्र पार करने के बाद तो इसे लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहना चाहिए। ब्रेन स्ट्रोक के अलावा श्वास के रोगियों की संख्या में भी बढ़ते ठंड ने इजाफा कर दिया है। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. एके सिंह ने बताया कि श्वास के रोगियो की संख्या काफी बढ़ गई है। ठंड के चलते अन्य प्रकार के बीमारियों से ग्रसित मरीज तो अस्पताल पर आने कम हुए है लेकिन श्वास के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन चार से छह की संख्या में नए मरीज अस्पताल पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed