फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brahmin Mahasabha celebrated Parashuram Jayanti

ब्राह्मण महासभा ने मनाई परशुराम जयंती

Sat, 25 Apr 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Brahmin Mahasabha celebrated Parashuram Jayanti
रशुराम जयंती मनाते अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे । - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम जयंती कोल पाण्डेय स्थित प्रदेश संरक्षक सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन के आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सादगी पूर्वक मनाई गई। भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष विधिवत् पूजन अर्चन करते हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिए मंगल कामना की गई।
विज्ञापन

सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने बताया कि भगवान परशुराम क्रान्तिवीर और महान तपस्वी थे। उन्होने महाबलशाली, अत्याचारी राजा सहस्रार्जुन और अन्य अधर्मी शासकों का वध करके व्याप्त आतंक, भय, असुरक्षा और भोगलिप्सा का अंत कर लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रतिष्ठा और धर्म की स्थापना की। संजय कुमार पांडेय, निरंकार दत्त तिवारी, रजनीकांत तिवारी शामिल रहे। उधर, आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे, बंशीधर पाठक, सतीश चंद्र मिश्रा, मातापसाद दुबे, सुनीता दुबे, ज्योति दुबे, चंद्रमा आदि ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे के रैदोपुर कालीचार स्थित घर पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया गया। संजय दुबे ने कहा कि आज भी भगवान परशुराम के आचरण का अपना कर देश-समाज में आपसी-भाईचारा कायम किया जा सकता है। इस मौके पर शिवसेवक दुबे, संजय पांडेय, सुनीता उपाध्याय, सुधीर राय, गुलाब यादव आदि उपस्थित रहे।

परशुराम जयंती मनाते अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी।

परशुराम जयंती मनाते अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी।- फोटो : AZAMGARH

कोल पाण्डेय में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्य भगवान परशुराम जयंती मनाते हुए।

कोल पाण्डेय में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्य भगवान परशुराम जयंती मनाते हुए।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed