{"_id":"67f56d13b16508f660001d07","slug":"boxes-and-papers-found-in-the-field-one-and-a-half-month-after-theft-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129862-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चोरी के डेढ़ माह बाद खेत में मिले डिब्बे, कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चोरी के डेढ़ माह बाद खेत में मिले डिब्बे, कागजात
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के मरहट गांव में डेढ़ माह पहले हुई 11 लाख रुपये की चोरी के मामले में नया मोड़ आया है। चोरी के डेढ़ माह बाद गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अलीनगर गांव के अंत्येष्टि स्थल के पास गेहूं के खेत में आभूषणों के खाली डिब्बे और कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस आधार पर जांच तेज कर दी है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
23 फरवरी 2025 की रात मरहट गांव के प्रधान जय प्रसाद सिंह के घर चोरी हुई थी। उनके अनुसार, रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। चोर घर के पिछले हिस्से से छत पर चढ़े और सीढ़ियों के रास्ते अंदर दाखिल हुए। उन्होंने सो रहे परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर चोरी को अंजाम दिया। चोर एक लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान उठा ले गए थे। सुबह चोरी का पता चला।
डेढ़ माह तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन हाल ही में गेहूं काटने गई महिलाओं ने खेत में आभूषणों के खाली डिब्बे और कागजात देखे। इसकी सूचना अलीनगर के प्रधान को दी, उन्होंने मरहट के प्रधान जय प्रसाद सिंह को बताया। जय प्रसाद ने डिब्बों की पहचान की और पवई थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्र को सूचित किया। मौके पर पहुंचे विवेचक मनीष मिश्र ने सामान को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने दावा किया कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने बरामद सामान के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।