फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bolero shock at the killing of youth

बोलेरो में धक्का लगने पर युवक की हत्या

Tue, 26 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 26 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bolero shock at the killing of youth
बोलेरो में धक्का लग जाने से उसमें सवार मनबढ़ युवकों ने स्कार्पियो में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने जिस रिवाल्वर से गोली मारी वह स्कार्पियो सवार चालक की थी। कप्तानगंज चौक पर दिनदहाड़े गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन जगह-जगह नाकेबंदी के बाद भी वह हमलावरों को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन


गाजीपुर के जंगीपुर थाने के गुंबा गांव निवासी अभिमन्यु सिंह (28) पुत्र ओमप्रकाश सिंह मेहनगर थाना क्षेत्र के पवनी कला गांव निवासी वीएन सिंह के साथ लखनऊ में टेलीकाम कंपनी में ठेकेदारी करते थे। सोमवार को अभिमन्यु सिंह स्कार्पियो से वीएन सिंह की पत्नी डिंपल, उनके बेटे राजवीर (16) और प्रिंस (18) के साथ लखनऊ जा रहे थे। गाड़ी गोरखपुर के बड़हलगंज थाने के सुमिरा गांव निवासी बबलू चौरसिया चला रहा था। रोडवेज के पास स्कार्पियो से एक बोलेरो में धक्का लग गया। इसके बाद बोलेरो और स्कार्पियो सवारों में कहासुनी हो गई, लेकिन मामला शांत हो गया। उधर, जैसे ही स्कार्पियो कप्तानगंज बाजार में पहुंची, वहां पहले से मौजूद बोलेरो सवार मनबढ़ों ने स्कार्पियो रुकवाकर चालक बबलू चौरसिया की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


अभिमन्यु सिंह बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान बबलू की रिवाल्वर जमीन पर गिर गई। इसके बाद एक मनबढ़ ने लपककर रिवाल्वर उठा ली और बीच-बचाव कर रहे अभिमन्यु सिंह को गोली मार दी। पेट और पैर में गोली लगने से अभिमन्यु सड़क पर गिर गए। गोली की आवाज से बाजार में हड़कंप मच गया। लोग और पुलिस जब तक कुछ समझ पाती, बोलेरो सवार फरार हो गए। पुलिस ने अभिमन्यु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी आकाश कुलहरि, एसओ कप्तानगंज अनिल प्रकाश सिंह मयफोर्स मौके पर पहूुंचे और जानकारी ली। अभिमन्यु सिंह दो भाइयों में छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed