{"_id":"6025781b8ebc3ee93c6a4c83","slug":"board-exam-dates-released-azamgarh-news-vns574173839","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की तिथियां जारी, जिले में नहीं हो सका केंद्र निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की तिथियां जारी, जिले में नहीं हो सका केंद्र निर्धारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई है। इस अनुसार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 अप्रैल को एक साथ शुरू होंगी। जबकि हाइस्कूल की परीक्षा 10 मई और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मई को संपन्न होगी। लेकिन जिले में अब तक केंद्रों का निर्धारण ही नहीं हो सका है। केंद्र निर्धारण को लेकर स्कूल प्रबंधक असमंजस में हैं।
बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले के 286 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन परीक्षा केंद्रों को बनाए जाने के बाद आपत्तियां मांगी गई थी। इस पर विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाध्यापकों के द्वारा कुल 405 आपत्तियां लगाई गईं थी। आपत्तियों का अवलोकन किए जाने के बाद केंद्रों के निर्धारण किया जाना था लेकिन अभी तक नहीं हो सका। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि आपत्तियों के आधार पर उनका निस्तारण कर डाटा लॉक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता अनुसार संशोधन किए गए हैं कितना केंद्र घटा और कितना बढ़ा है इसकी जानकारी अभी दे पाना मुश्किल है। कारण की परीक्षा केंद्र का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद को करना है।