{"_id":"282936c9def3033f4cb7223c7276bf60","slug":"boan-more-sugarcane-farmers-ramakrishna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक से अधिक गन्ना बोएं किसान : रामकृष्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक से अधिक गन्ना बोएं किसान : रामकृष्ण
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक पद्धति से गन्ने की खेती और उसके फायदे से किसानों को अवगत कराने के उद्देश्य से बुधवार को सठियांव चीनी मिल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों से गन्ने की अधिक से अधिक बुआई करने का आह्वान किया। इसके बाद पांच गांव के लिए गन्ना शोध उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने हरी झंडी दिखाकर वैज्ञानिकों की टीम को रवाना किया।
अपने संबोधन में यादव ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि प्रदेश में बंद हुई चीनी मिल को पुन: चालू कराया जा रहा है। इसके लिए किसान आधुनिक पद्धति से बुआई करके खुशहाली लाएं और जिले को तरक्की की राह दिखाएं। जीएम सठियांव चीनी मिल रामबचन यादव ने कहा कि अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान बनते हुए किसानों से संपर्क कर उनका चयन करके अनुदान दिलाएं।
उन्होंने बताया कि गन्ने की अच्छी खेती के लिए किसानों को विभिन्न प्रजातियों के गन्ने के बीज उपलब्ध करवा दिया है, किसान उनसे संपर्क कर लाभ उठा सकते हैं। हर हाल में अगले सत्र में चीनी मिल चालू हो जाएगी। इस मौके पर साहबलाल यादव, मंजू सिंह यादव, सना आफरीन, बीपी पांडेय, वैज्ञानिक डा. सुबाष सिंह, डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. श्रीप्रकाश यादव, डा. आरडी तिवारी, हरीशंकर राम, पूर्व डायरेक्टर चीनी मिल रामदरश यादव आदि उपस्थित रहे।